Library Photo
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। अब उन्हें जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। 8.50 करोड़ रुपए की लागत से गढ़ रोड फ्लाईओवर से लेकर ततारपुर बाईपास तक नाले का निर्माण होगा जिससे जल निकासी की उचित व्यवस्था हो सके। फिलहाल लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है। हल्की बारिश में हालत काफी ज्यादा खराब हो जाते हैं और लोगों को मजबूरन बीमारियों के बीच रहना पड़ता है। नाले के निर्माण की पिछले कई दिनों से मांग उठ रही थी।
क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक मोहल्लों के साथ-साथ दुकान और फैक्ट्रियां भी हैं। यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी है जहां बड़ी संख्या में मरीज अपना उपचार कराने के लिए आते हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व में बनाए गए नाले में अनियमित बरती गई थी जिसकी वजह से पानी की निकासी नहीं हो रही थी। नगर पालिका पहले ही नाला निर्माण में असमर्थकता जता चुकी है। इसके बाद एचपीडीए ने समग्र विकास योजना के तहत 8.50 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। प्रस्ताव में मिली कमियों के बाद फिर से प्रस्ताव भेजा गया। अब गढ़ रोड फ्लाईओवर से ततारपुर तक नाला बनाने की तैयारी है जिससे हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
घर में है दीमक की समस्या, फ्री इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922






























