छात्रा के बाल पकड़ कर घसीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दिल्ली रोड पर शुक्रवार को दिनदहाड़े एक छात्रा के साथ छेड़छानी कर रहे दो युवकों को लोगों ने ट्रेफिक पुलिस की मदद से पकड़ लिया जबकि उनका एक अन्य साथी फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक छात्रा विद्यालय से घर लौट रही थी कि नशे में धुत तीन युवकों ने दिल्ली रोड पर छात्रा को पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी की तथा छात्रा के बाल पकड़ कर घसीटा। छात्रा खूब चिल्लाई तक लोगों का मदद से दो युवकों को धर दबोचा और कोतवाली ले गए। तीसरा आरोपी फरार है। दिल्ली रोड के दुकानदारों ने कहा है कि इस मार्ग पर आए दिन छेड़छाड़ की घटनाएं होती रहती है। मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएं।
गाड़ी, बाइक समेत अन्य वाहन में घर बैठे लगवाएं जीपीएस: 8126293996


मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली 7 साल की इंसा पुत्री जान मोहम्मद अपनी नानी के यहां हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी…
Read more



























