
👁 242 views Views
डॉ. वेद प्रकाश बनें हापुड़ के सीएमओ, डीएम ने दी बधाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):डॉक्टर वेद प्रकाश अग्रवाल को जनपद हापुड़ का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। इस अवसर पर हापुड़ के जिलाधिकारी ने नवनियुक्त सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश अग्रवाल को शुभकामनाएं बधाई दी है। आपको बता दें कि 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी मंगलवार को सीएमओ पद से कार्य मुक्त हो गए। वह जनपद हापुड़ के जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर कार्य करेंगे। उन्होंने सीएमओ पद पर 3 साल 9 महीने तक कार्य किया। बुधवार को डॉक्टर वेद प्रकाश अग्रवाल ने सीएमओ का पद ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्हें जिलाधिकारी ने शुभकामनाएं दी हैं।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651




























