डॉ तरुण चौहान जम्मू विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर चयनित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव शाहपुर चौधरी के रहने वाले डॉ तरुण चौहान का चयन जम्मू विश्वविद्यालय में गणित के सहायक प्रोफेसर के पद पर हुआ है। इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा है।
डॉ. तरुण चौहान पुत्र जोगिंदर पाल चौहान ने बताया कि उन्होंने हाई स्कूल गढ़ के कमलावती मदनलाल सरस्वती इंटर कॉलेज और इंटरमीडिएट सलारपुर के स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज से किया है। इसके बाद गणित विषय में स्नातक और परास्नातक की शिक्षा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से और 2017 में जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद गणित विषय में ही जयपुर से पीएचडी की शोध कार्य उन्होंने अपना शोध कार्य उच्चतम श्रेणी से किया जिसके आधार पर उनका चयन सहायक प्रोफेसर के पद पर हुआ है। आपको बता दे कि जोगिंदर के पिता किसान है।
होलसेल दामों पर बच्चों के लिए खरीदें स्कूल बैग व फैंसी स्टेशनरी: 9837477500




























