डॉ. सरोजिनी ‘तनहा’ को मिला विद्योत्तमा साहित्य सम्राट सम्मान










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विद्योत्तमा फाउण्डेशन, नाशिक के तत्वावधान में दिनांक 11/01/2026 को आयोजित भव्य साहित्यिक आयोजन “अखिल भारतीय हिन्दी साहित्य समारोह एवं कवि सम्मेलन” में आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय हापुड़ की प्रोफेसर सरोजिनी ‘तनहा’ को उपस्थित विशिष्ट विद्वानों के कर कमलों से “विद्योत्तमा साहित्य सम्राट सम्मान” प्रदान किया गया। सम्मान में शॉल, तिरंगा अंगवस्त्र, सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न, कलम तथा ₹ 2800/- का चेक प्रदान किया गया। विद्योत्तमा फाउण्डेशन नाशिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुबोध मिश्र ने बताया कि प्रोफेसर सरोजिनी ‘तनहा’ को उनकी पुस्तक “ख़लिश” के लिए उपस्थित विशिष्ट विद्वानों के कर कमलों से “विद्योत्तमा साहित्य सम्राट सम्मान” प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद को सुशोभित किया केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. नीलाभ तिवारी ने। कार्यक्रम की अध्यक्षता दैनिक भास्कर के समूह संपादक श्री प्रकाश दूबे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे कर्मचारी राज्य बीमा निगम के संयुक्त निदेशक श्री चन्द्र शेखर आर पाटिल। अवगत हों कि डॉ. सरोजिनी ‘तनहा’ विद्योत्तमा फाउण्डेशन नाशिक की दिल्ली शाखा की अध्यक्ष भी हैं। कार्यक्रम में प्रोफेसर सरोजिनी ‘तनहा’ का काव्य पाठ भी हुआ। इस अवसर पर देश के प्रख्यात साहित्यकारों बैंगलुरू से श्री ज्ञान चन्द मर्मज्ञ, मुम्बई से मशहूर कॉमेडियन एहसान कुरेशी की बेगम श्रीमती ज़ीनत एहसान कुरेशी, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मनोज कैन दूरदर्शन के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री विनोद नागर जी तथा देश के अन्य गणमान्य साहित्यकारों की उपस्थिति रही। डॉ० तन‌हा की इस उपलब्धि पर मित्रों तथा परिवार जनों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।









  • Related Posts

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    🔊 Listen to this गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ मंदिर में स्थापित…

    Read more

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईं आई ए) के मुख्यालय लखनऊ के द्वारा उ.प्र. उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के सहयोग से “इंडिया फूड एक्सपो…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    हापुड़ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना

    हापुड़ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना

    जीवन में संतोष ही असली सुख है,भंडारे में श्रध्दालुओं ने पाया प्रसाद

    जीवन में संतोष ही असली सुख है,भंडारे में श्रध्दालुओं ने पाया प्रसाद
    error: Content is protected !!