हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पूरी करके इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में सर्वाधिक उच्चशिक्षा डिग्रीधारक पहली महिला बन जनपद में बनी लीगल प्रोबेशन अधिकारी,डॉ निशा रावत जो जनपद हापुड़ में तैनात हैं। ब्रजक्षेत्र में जन्मी 8 भाई बहनों में सबसे छोटी लड़की ने शिक्षा के लिए परिवार से ही संघर्ष किया, सम्पन धनाढ्य परिवार होने पर भी शिक्षा के प्रति लड़कियों को पढ़ाना घर से बाहर भेजना बहुत सख्त घर के नियमो की बेड़ियों को तोड़कर शिक्षा पाने की लगन लगी बहुत परिवार से समाज से शिक्षा पाने के लिए जदोजहद करी।
ऐसा जुनून जो पढ़ाई की फीस न मिलने पर मोमबत्ती खिलोने बनाकर फीस भरी,जब सङ्गीत में कथक नृत्य की प्रस्तुति मंच पर दी तो रूढ़िवादी परिवार की सोच ने घुघरू तोड़ दिए,पर मन के जुनून को लगन को नही तोड़ पाए, दूसरी साथ कि लड़कियों को देखती तो खुद से कहती जितनी अंधेरी रात होगी उतना सितारा चमकेगा ,न दिन देखा न रात सजना सवरना जैसे निशा ने मेहनत की भट्टी में झोंक दिया। जब निशा मंडल की पहली सङ्गीत में पी,एच डी, यूँ जी सी नेट पास करने वाली महिला बनी और तब परिवार की आँखे खुली। फिर निशा ने एक के बाद एक रिकॉर्ड शिक्षा में बनाये निशा ने 5 विषयो से एम ए, पी एच डी, यू जी सी नेट 2 विषयो मे,बी एड, एल एल बी, के साथ 12 पुस्तके प्रकाशित हो चुकी हैं 6 छात्र छात्राओं को शोध निर्देशक के रूप में पी एच डी करा चुकी है,ओर कई राष्ट्रीय आवार्ड से नवाजी जा चुकी है।
डॉ निशा की लगन ऐसी जो आज 6 अनाथ बच्चों की शिक्षा का भार पिछले 8 वर्षों से उठा रही है। बाल सुधार गृह में मेरठ मंडल में संवासी किशोरों को सङ्गीत की शिक्षा से उनका मानसिक विकास में बहुत अहम भूमिका निभाई, निशा ने हर चुनोती को अपने जुनून के आगे घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। लगातार 25 वर्षो से सुबह 3,30 पर उठना ओर लगातार 22 घण्टे काम करना निशा ने अपने लक्ष्य पाने में सबसे अहम रखा, घड़ी कभी नही देखी दिमाग मे घड़ी को फिट कर लिया और आज इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में पहली उच्चशिक्षा में सर्वाधिक डिग्रीधारक महिला बन कर अपने बृज क्षेत्र की रूढ़िवादिता को तोड़ दिया और दिखा दिया कि कठिनाई जब संपन्न परिवार से किसी बच्चे को शिक्षा के लिए रोका जाए कितनी भी कठिनाई आये सामने डट कर हौसले ओर जुनून के साथ कैसे अपना बजूद बनाया जाए। आज निशा जनपद हापुड़ में महिला एवं बाल कल्याण विभाग में लीगल प्रोबेशन अधिकारी के पद पर तैनात हैं।।

























