हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड,प्रयागराज द्वारा चयनित होकर आए निकटवर्ती गांव महमूदपुर के निवासी डॉ मनोज कुमार ने सोमवार को दीवान इंटर कॉलेज हापुड़ में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यभार संभाल लिया। डॉ. मनोज कुमार, चौ. ताराचंद जनता इंटर कॉलेज, हापुड के इंटरमीडिएट के टॉपर
तथा एसएसवी पीजी कॉलेज, हापुड के स्नातक एवं परास्नातक के टॉपर रहे हैं। इस नियुक्ति से पहले डॉ मनोज कुमार , अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज मुरादाबाद में 2011 से प्रधानाचार्य रहे हैं इसके साथ साथ मुरादाबाद में स्काउट संस्था में जिला स्काउट कमिश्नर के पद पर भी रह चुके हैं। डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि मेरा पहला प्रयास विद्यालय में शैक्षिक स्तर को उन्नत बनाना होगा।
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit


























