👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.cpm) : एकेपी पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ मंजू लता ने इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि मंजू लता और प्रबंध समिति के बीच हुए विवाद के बाद यह इस्तीफा दिया गया। इससे पहले प्रबंध समिति और प्राचार्य के बीच काफी नोटिसबाजी भी हुई। प्राचार्य का कहना है कि कॉलेज में काम करने का माहौल नहीं है और पारिवारिक समस्याओं के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। वहीं प्राचार्य पर प्रबंध समिति ने अधिकार क्षेत्र से बाहर के कार्य करने का आरोप लगाया है। इसके बाद डॉ मंजू लता छिल्लर ने इस्तीफा दे दिया।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288




























