
डा.जितेन्द्र त्यागी प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष चुने गए
हापुड, सीमन/अमित कुमार ( ehapurnews.com):हापुड के एस एस वी इण्टर कालेज में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद, हापुड़ की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें जनपद के अनेक प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता एस एस वी के प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने की।प्रधानाचार्य परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में डॉ जितेंद्र कुमार त्यागी, प्रधानाचार्य जनहित इंटर कॉलेज श्यामपुर जट, को सर्वसम्मति से प्रधानाचार्य परिषद का अध्यक्ष चुना गया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम “हर घर तिरंगा” का सफल आयोजन करने की सहमति बनी। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम अपने देश के प्रति अपनी एकता और अखंडता का प्रदर्शन करेंगे।
11 अगस्त को जनपद के समस्त विद्यालयों में एल्बेंडाजोल टेबलेट का सफल वितरण किया जाने का प्रस्ताव रखा गया। यह कार्यक्रम छात्रों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
बैठक में डॉ मनोज कुमार, डॉ जितेंद्र कुमार, विजय कुमार गर्ग, अजय अत्रे, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ सुशांत शर्मा, नरेंद्र नाथ वर्मा, प्रमोद कुमार, सचिन कुमार, मोहम्मद मारूफ, राघवेंद्र अहमद सिद्दीकी, जितेंद्र कुमार, प्रभु दयाल जयंत, डॉ प्रमोद गुप्ता, रश्मि चौधरी, पारुल त्यागी, के के वर्मा आदि प्रधानाचार्य उपस्थित थे
बैठक का संचालन डॉ मनोज कुमार ने किया गया। प्रधानाचार्य परिषद शिक्षा और समाज के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






























