हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा निवासी अमन शर्मा को पदमश्री जितेंद्र सिंह शंटी ने डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा है। अमन शर्मा ने अमेरिकन काउंसिल ऑफ ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट से एफिलेटेड आईईएमएस इंस्टीट्यूट से डी. बीए यानि डॉक्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की उपाधि हासिल की है। हाल ही में दिल्ली के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में अमन शर्मा को इस उपाधि से सम्मानित किया गया।
पिलखुवा के मोहल्ला जवाहर बाजार निवासी उमेश शर्मा के 32 वर्षीय पुत्र अमन शर्मा बिजनेस कंसलटेंट है जिन्हें पदम श्री जितेंद्र सिंह शंटी ने डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा है। इस अवसर पर अमन को बधाई देने वालों का तांता लगा है।
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622





























