
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वैलफेयर सोसाइटी ने शिवभक्तों की सेवा की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्रावण मास में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है जिसमें लाखों शिवभक्त हरिद्वार से जल लेकर पैदल चलते हुए अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हैं। ऐसे समय में जब भीषण गर्मी और थकावट भक्तों को परेशान करती है तब कुछ लोग बिना किसी धार्मिक भेदभाव के सिर्फ इंसानियत के नाते उनकी सेवा में लग जाते हैं।
जनपद हापुड़ के कोतवाली हापुड़ नगर के पुरानी चुंगी पर ऐसा ही एक दृश्य देखने को मिला जहां मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सोसायटी के चेयरमैन मौ. दानिश कुरैशी व उनकी टीम ने निःस्वार्थ भाव से शिवभक्तों की सेवा करके हिंदू-मुस्लिम एकता की एक
मिसाल पेश की।
सोसाइटी के द्वारा लगाए गए चिकित्सा शिविर में श्रद्धालुओं को मुफ्त प्राथमिक उपचार, मरहम-पटी, दर्द निवारक दवाइयाँ, थकावट दूर करने वाले स्प्रे व अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गयी।
सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरैशी का कहना है कि हम शिवभक्तों की सेवा को अपना सौभाग्य मानते हैं। यह केवल चिकित्सा सेवा नहीं, बल्कि एक आत्मिक शांति का अनुभव है। जब हम थके हुए भक्तों को राहत देते हैं और उनके चेहरे पर संतोष की मुस्कान देखते हैं, तो लगता है कि इंसानियत का असली मतलब यही है।
डा. असद सिद्दीकी व डा. आमिर व डा एन.के सिह ने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ इलाज देना नहीं, बल्कि यह भी दिखाना है कि यह देश मोहब्बत और भाईचारे से चलता है। शिवभक्तों की सेवा करके हम सांप्रदायिक सौहार्द का एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी के कार्यो के पहल की जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और आम नागरिकों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है। इस अवसर पर निरीक्षक अवधेश सिह माहोर, निरीक्षक चिदानंद प्रकाश, उप निरीक्षक विवेक चौहान, नईम अहमद, चौकी प्रभारी अशोक नागर, उप निरीक्षक रामकुमार, प्रवीण कुमार, महिला मुख्य आरक्षी सुषमा, यशपाल सिह, डा दिलशाद अली , डॉ आमिर, डॉ अशद सिद्दीकी , डॉ एन.के सिंह, नदीम अली, मोहसिन, अनवार आदि सोसायटी के वॉलिंटियर्स पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























