
जनपद हापुड़ में डॉ. अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न केंद्रों पर रविवार को डॉक्टर अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया। भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कश्यप ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में डॉ आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हापुड़ जनपद में सर्वाधिक बच्चे बैठकर परीक्षा दे रहे हैं। पिछले एक महीने से करीब 100 लोग परीक्षा के आयोजन की तैयारी में जुटे हुए थे। जूनियर और सीनियर वर्ग में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया किया गया। जूनियर वर्ग में छठी से आठवीं तथा सीनियर वर्ग में नवीं से 12वीं तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। विजयी छात्रों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ प्रशस्ति पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया जाएगा।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























