दहेज लालचियों ने विवाहिता को घर से निकाला, सिपाही पति समेत छह पर मुकदमा दर्ज











दहेज लालचियों ने विवाहिता को घर से निकाला, सिपाही पति समेत छह पर मुकदमा दर्ज

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में 10 लाख रुपए की मांग पूरी न करने पर उसकी हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। विवाहिता की तहरीर के आधार पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने बताया कि 4 दिसंबर 2022 को उसकी शादी मेरठ के गांव निवासी युवक से हुई थी। उसका पति शादी से पहले मुरादाबाद पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात था। शादी में परिजनों ने करीब 30 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के कुछ समय बाद से ही पति, ससुर, सास, देवर, ममिया ससुर व ममिया सास दहेज में 10 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करते। पति के ड्यूटी पर चले जाने के बाद उसका देवर कमरे में अकेले पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। 9 फरवरी 2025 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया। 9 अगस्त को भी आरोपी ने फिर से घर से निकाला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Admission open (2025-26)

S.A International School

Call- 9258003065

Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com







  • Related Posts

    100 साल के बुजुर्ग को मारी बजरी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात के गांव सुल्तानपुर में शनिवार को घर के बाहर चारपाई पर लेटे 100 साल के बुजुर्ग पर बजरी…

    Read more

    सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

    🔊 Listen to this सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    100 साल के बुजुर्ग को मारी बजरी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

    100 साल के बुजुर्ग को मारी बजरी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

    सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

    सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

    हापुड़ की बेटी को बुलंदशहर के ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मुकद्दमा दर्ज

    हापुड़ की बेटी को बुलंदशहर के ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मुकद्दमा दर्ज

    कार व बस की भिड़ंत में दंपति गंभीर रूप से घायल

    कार व बस की भिड़ंत में दंपति गंभीर रूप से घायल

    बैड शीट व चादर चोर पुलिस ने पकड़ा

    बैड शीट व चादर चोर पुलिस ने पकड़ा

    श्री सिद्धि विनायक अस्पताल ने रक्तदान शिविर लगाया

    श्री सिद्धि विनायक अस्पताल ने रक्तदान शिविर लगाया
    error: Content is protected !!