हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मौहल्ला न्यू भीमनगर की एक विवाहिता के अपने पति सहित ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने मायके में शरण ली है और महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार न्यू भीमनगर कालोनी हापुड़ की हिमानी का विवाह जरौठी रोड हापुड़ के शशिकांत के साथ हुआ था। आरोप है कि हिमानी के ससुरालिए दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते थे, जो असहनीय था। महिला पुलिस ने कई बार दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, परंतु दहेज लालची नहीं माने, आखिर में हिमानी की तहरीर पर पुलिस ने पति शशिकांत, ससुर, जेठ के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, मारपीट करने, डराने व धमकाने की धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया। आरोपी फरार है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























