👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दहेज उत्पीड़न की शिकार एक विवाहिता के मां-बाप को विवाहिता के दहेज लालचियों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार सोटावली के लक्ष्मण सिंह की बेटी का विवाह आदर्शनगर कालोनी के अरुण कुमार के साथ हुआ था। आरोप है कि बेटी के ससुरालिए एक लाख रुपए की मांग को लेकर आए दिन मारपीट करते और उत्पीड़न करते थे। एक दिन ससुरालिओं ने लक्ष्मण सिंह व उसकी पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस रिपोर्ट में अरुण, हरकेश, संतोष देवी, रेणु, सुनील को नामजद किया है। पुलिस जांच में जुटी है।
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041





























