👁 0 views Views
दहेज के कथित लालचियों ने अपनी बहू को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बहू ने हापुड़ आकर अपने मायके में शरण ली है।
हापुड़ की एक बेटी का विवाह अलवर जनपद के कस्बा भिवाड़ी के चेतन शर्मा के साथ हुआ था। आरोप है कि बहू के ससुरालिए दो लाख रुपए नकद तथा कार की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने बहू को घर से निकाल दिया। बहू ने हापुड़ आकर अपने पति चेतन शर्मा, सास, ससुर, नंद व नंदोई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


































