
हाईड्रोफ्लोरिक एसिड के साथ दबोचा
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक को हिरासत में लेकर 38 किलो हाईड्रोफ्लोरिक एसिड बरामद किया है। आरोपी जनपद मुरादाबाद के थाना कांठ के गांव उमरीकला का शोएब है।
पुलिस के अनुसार थाना पिलखुवा पुलिस मंगलवार की रात को चैकिंग कर रही थी कि हिंडालपुर बाम्बे की पुलिया पर एक युवक एक केन लिया खड़ा था। पूछताछ पर पता चला कि केन में हाईड्रोफ्लोरिक एसिड है। पुलिस न आरोपी शोएब को पकड़ लिया।
कमल डोसा: 3 डोसे खरीदने पर 500 ML कोल्डड्रिंक, 5 डोसे खरीदने पर फ्रेंच फ्राइज फ्री: 7668606012































