हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि अपराधी,अपराधी है,उसके साथ नरमी न बरती जाए।अपराधी की जगह सिर्फ जेल है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार की रात को पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन कर पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनने के बाद, समस्त क्षेत्राधिकारी व थानाप्रभारी व अन्य अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की दृष्टि से आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।उन्होंने वांछित अपराधियों,वारंटियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ अवैध वसूली में लिप्त,शराब व मादक पदार्थों के सौदागरों,हथियार सप्लायर आदि के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और मुख्य मार्गों व सम्पर्क मार्गो पर नियमित चैकिंग करने,साथ ही विधि विरुद्ध कार्य करने वालों से निबटने के भी आदेश दिए।
गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र, सीओ अशोक सिसौदिया स्तुति सिंह व शरद मिश्र आदि उपस्थित थे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103





























