हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पिलखुवा नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित गौशाला का कस्बे के सम्भ्रांत नागरिकों ने बुधवार को निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान लोगों ने गौशाला के लिए कुछ आवश्यकताएं महसूस की जिस पर दानी पुरूषों आगे आकर अनेक घोषणाएं की।
सर्व श्री गजेंद्र सिंह ने एक कूलर, शैलेंद्र गौर ने दो पंखे एवं बिजली की फिटिंग का समस्त सामान व 12 पंखे श्वेता सिंघल, निधि शर्मा, सुनित अग्रवाल, लिबर्टी बैग एंपोरियम आकाश मित्तल, महेश चंद गोयल व अन्य लोगों ने गौशाला को दान देने की घोषणा की।
हापुड़ में खुल गया है चखना कैफे: 9456566662





























