👁 0 views Views
रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड़ की अगुवाई में रविवार को हापुड़ के आर्य समाज मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर में नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया। भाजपा विधायक विजयपाल ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित करके उनका उत्साह वर्धन किया।
लायंस क्लब हापुड़ के अध्यक्ष सचिन एसएम ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है। इस अवसर पर कपिल एसएम, नरेश शर्मा, राकेश वर्मा, प्रदीप गर्ग भट्टे वाले, गोविंद अग्रवाल, दीपांशु गर्ग, बिजेंद्र पंसारी, प्रणव आर्य आदि उपस्थित थे।


फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























