Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नोएडा से शुरु हुआ बाउंसरों की दबंगई का मामला गाजियाबाद से होते हुए हापुड़ पहुंच गया है जो कि एक चिंता का विषय है। जिम में आने वाले लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की जगह उनके साथ ही मारपिटाई करने से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर रहे हैं। हापुड़ की फ्री गंज रोड पर स्थित एलीट जिम में भी 11 अप्रैल को कुछ इसी तरह का मामला सामने आया जहां जिम के मालिक निक गुप्ता ने अपने बाउंसरों के साथ मिलकर जिम में एक्सरसाइज करने वाले एक व्यक्ति के साथ मारपिटाई की और जान से मारने की धमकी दी।
ये भी पढ़ें: हापुड़: एलीट जिम के मालिक समेत चार पर मुकदमा
हापुड़ की कॉलोनी श्रीनगर निवासी निक गुप्ता पुत्र विनोद चंद गुप्ता पर आरोप है कि उसने अपने तीन बाउंसरों के साथ मिलकर रामकुमार सिसौदिया के साथ मारपिटाई की। रामकुमार का कसूर सिर्फ यह था कि उन्होंने फ्री गंज रोड पर स्थित जिम एलीट के बाउसरों की दबंगई की कहानी निक को बताई थी। निक गुप्ता आग बबूला हो गए और उन्होंने तीन बाउंसरों के साथ मिलकर रामकुमार के साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मामले में धारा 323, 504 तथा 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। बाउंसरों व जिम संचालक का यह रवैया एक चिंता का विषय है।
US रिटर्न युवा ने हापुड़ में शुरु किया दूध का कारोबार: 9068607739































