👁 0 views Views
दो दिनों से पड़े गोवंश के शव को कुत्तों ने नोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दस्तोई रोड पर पिछले दो दिनों से गौवंश का शव पड़ा हुआ है जिसे आवारा कुत्तों ने भी नोच डाला। आसपास क्षेत्र के लोगों ने मामले में नाराज़गी जाहिर की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गौवंश के शव को कब्जे में लेकर गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
आसपास क्षेत्र के लोगों ने बताया कि दो दिन पहले निराश्रित गोवंश की मृत्यु हो गई थी जिसका शव सड़क पर ही पड़ा हुआ है। ऐसे में आवारा कुत्ते गोवंश के शव को अपना निशाना बना रहे हैं जिसे देखकर स्थान के लोगों में बेहद नाराजगी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























