मधुमेह के प्रति जागरूकता हेतु चिकित्सकों ने निकाला पैदल मार्च










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वाधान में चिकित्सकों ने रविवार को एक पैदल मार्च निकाला। यह पैदल मार्च हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देव नंदिनी अस्पताल से शुरू हुआ जो फ्रीगंज रोड पर स्थित रेलवे पार्क पर समाप्त हुआ। पैदल मार्च में चिकित्सकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसका उद्देश्य लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक करना है।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में 14 नवंबर से 19 नवंबर तक पूरे भारतवर्ष में मधुमेह सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें मधुमेह रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। एसोसिएशन द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार भारत में लगभग 7 करोड़ लोग मधुमेह से ग्रसित हैं। अनुमान के अनुसार 4 करोड़ व्यक्तियों को मधुमेह से ग्रसित होने के बावजूद यह जानकारी ही नहीं है कि वह संबंधित रोग से ग्रसित हैं। ऐसे में इन सभी को जागरूक करने के उद्देश्य से मधुमेह सप्ताह मनाया जाएगा जहां बड़े पैमाने पर लोगों के खून की नि:शुल्क जांच कर संबंधित आंकड़ा प्राप्त किया जाएगा। इसके बाद मधुमेह से ग्रसित व्यक्ति का उपचार भी किया जाएगा जिससे इस रोग को नियंत्रण में किया जा सके। लोगों को मधुमेह के बारे में बताने और समझाने के उद्देश्य से मधुमेह सप्ताह मनाया जा रहा है जहां लोगों को जागरूकता, नियमित खान-पान और सक्रिय जीवन शैली आदि के बारे में बताया जाएगा और समय-समय पर मधुमेह की जांच के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। पैदल मार्च में हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी, आईएमए हापुड़ के अध्यक्ष डॉक्टर एन एम सिंह, सचिव डॉ. विमलेश शर्मा, डॉ विक्रांत बंसल, डॉक्टर शिव कुमार, डॉक्टर नरेंद्र केन, डॉक्टर रेनू आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।
हापुड़: सुपर 99 से खरीदें दिवाली के लिए गिफ्ट्स और भी बहुत कुछ: 6396676540








Related Posts

घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव देहपा में दबंगों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। घर के बाहर खड़ी…

Read more

गढ़: मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली सीज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव हशुपुर में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। इन खनन माफियाओं की रीड तोड़ने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

गढ़: मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली सीज

गढ़: मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली सीज

सुधीर कुमार जैन टपिया दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष बने

सुधीर कुमार जैन टपिया दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष बने

नगर पालिका हापुड़ की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में

नगर पालिका हापुड़ की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में

सौलाना से प्रस्तावित विदाई बदली, नोएडा से हेलीकॉप्टर में रवाना हुई दुल्हन

सौलाना से प्रस्तावित विदाई बदली, नोएडा से हेलीकॉप्टर में रवाना हुई दुल्हन

भुने चने के नाम पर बिक रहा ज़हर, चमड़ा रंगने वाले केमिकल का हो रहा इस्तेमाल

भुने चने के नाम पर बिक रहा ज़हर, चमड़ा रंगने वाले केमिकल का हो रहा इस्तेमाल
error: Content is protected !!