
डाक्टर्स डे पर चिकित्सक सम्मानित
हापुड सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के पर रोटरी क्लब हापुड़ प्लैटिनम और रोटरी क्लब हापुड़ एलीट के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले हापुड के 15 सम्मानित डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने 15 चिकित्सकों को अंगवस्त्र पहनाकर और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना की।इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष विनीत जिंदल और पारित अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर समाज का वह मजबूत स्तंभ हैं जो बिना थके मानव जीवन की रक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहता हैं। डॉक्टर्स डे के इस विशेष दिन पर उन्हें सम्मानित करना हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है।सम्मानित होने वाले डॉक्टरों ने भी रोटरी क्लब के इस कदम की सराहना की और समाज के प्रति अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने का संकल्प दोहराया है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867






















