हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के एक चिकित्सक ने हास्पिटल में कार्यरत एक नर्स की बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फिर पीड़िता की मां को घर व नौकरी से निकाल देने की धमकी दी।चिकित्सक व अन्य आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है।इतना ही नहीं नाबालिग के साथ निजामपुर के ओयो होटल में कई बार तथा हरिद्वार के एक होटल में नाबालिग की एक सहेली के साथी ने भी दुष्कर्म किया और पीड़िता की अश्लील वीडियोज व फोटो बनाकर ब्लैकमेल करते रहे।आखिर पीडिता ने आरोपियों के विरुद्ध हापुड के महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
हापुड के माता मौहल्ला में रहने वाले एक चिकित्सक का संजय विहार कालोनी में हास्पिटल है।हास्पिटल में एक तलाक शुदा महिला नर्स के पद पर कार्यरत है।चिकित्सक ने नर्स को अपना एक घर असौडा रोड पर रहने के लिए दिया हुआ है।इस घर में नर्स अपनी 16वर्षीया नाबालिग बेटी के साथ रहती है।बेटी जब भी अपनी मां के साथ हास्पिटल जाती तो चिकित्सक मौका मिलने पर बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता था।
एक दिन इस नाबालिग बेटी की एक पक्की सहेली ने इंस्टाग्राम पर मोदीनगर के एक युवक से मुलाकात कराई।युवक ने झांसा देकर एक दिन नाबालिग को निजामपुर के ओयो होटल में बुला लिया और फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया,साथ ही ब्रेड पकौडा भी खिलाया।इसके बाद नाबालिग बेहोश हो गई। आरोपी युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और वीडियोज बना ली।अब आरोपी नाबालिग को ब्लैकमेल करने लगा और उसने कई बार नाबालिग को निजामपुर के ओयो होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया।
चिकित्सक ने भी एक दिन घर पहुंच कर नाबालिग के साथ रेप किया।आरोपियों के ब्लैकमेल करने का सिलसिला जब नही थमा तो पीड़िता ने चिकित्सक, सहेली व मोदीनगर के एक युवक व उसके साथी के विरुद्ध हापुड के महिला थाने में संगीन धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस रिपोर्ट में नामजद आरोपियों की किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है।पुलिस ने निजामपुर के ओशो होटल को भी जांच के दायरे में लिया है।पीड़िता के रिपोर्ट में कथन से स्पष्ट है कि आयो होटल में धंधा होता है।
























