डीएम ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को परखा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रुपम ने सोमवार को पिलखुवा में निर्मित पार्क, शौचालय, रेन बसेरों का औचक निरीक्षक किया और खामियों को पूरा करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी मेधा रुपम अन्य अफसरों के साथ पिलखुवा के रेलवे स्टेशन पर रेन बसेरा पहुंची और सार्वजनिक शौचालय में सफाई व्यवस्था के देखा। जिलाधिकारी ने कहा रेन बसेरा में शरण पाए लोगों के लिए सर्दी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की।
जिलाधिकारी मेधा रुपम पिलखुवा के पार्क में चल रहे निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता परखने के लिए भी पहुंची और ठेकेदार को निर्देश दिया कि मानक के एनुसार ही सामग्री का प्रयोग किया जाए, वरना सख्त कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने ईट व अन्य सामग्री को स्वंय परखा।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093



























