
सड़क हादसे में घायल महिला को डीएम ने एस्कॉर्ट से भेजा अस्पताल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय रविवार की देर रात सिंभावली की ओर से कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए हापुड़ की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा के पास पहुंचे तो सड़क किनारे भीड़ देख उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और मामले की जानकारी हासिल की तो पता चला कि एक महिला सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हो गई। इसके बाद उन्होंने अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी से तुरंत महिला को सीएचसी में भर्ती कराया और हापुड़ के सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी को बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए।
उपेड़ा गांव की रहने वाली सुनीता पत्नी छत्रपाल रविवार की रात सड़क पार कर रही थी। तभी वह हादसे का शिकार हो गई। सिंभावली की ओर से कांवड़ मार्ग निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी हापुड़ की ओर आ रहे थे। जब भीड़ देखी तो उन्होंने जरूरी जानकारी हासिल की तो पता चला कि महिला घायल हो गई जिसके बाद उन्होंने अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी से महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
























