हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने शनिवार को सम्पर्ण समाधान दिवस में लोगों की फरियाद सुनी और गुणवत्तापूर्ण समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अधिकारियों का मामले से अवगत कराया। समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द समस्याओं का निपटारा किया जाए। किसी भी स्थिति में फरियादी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

जनपद हापुड़ की अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां लोग अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। हापुड़ में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा के साथ पुलिस अधीक्षक हापुड़ अभिषेक वर्मा, एडीएम न्यायिक ज्योत्सना बंधु, एसडीएम सुनीता सिंह, क्षेत्राधिकार स्तुति सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622



























