👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम के निरीक्षण का दौर लगातार जारी है. जिलाधिकारी ने गुरुवार को अपर जिलाधिकारी श्रद्धा, मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, हापुड़ सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह और अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गांव असौड़ा में नवनिर्माणधीन खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने इस दौरान निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को भी परखा. बता दें कि हापुड़ का यह स्पोर्ट्स स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है. ऐसे में डीएम ने नवनिर्माणधीन स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया और निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता को जांचा.

























