हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसी क्रम में अधिकारियों के निरीक्षण का दौर लगातार जारी है। जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने बुधवार को जनपद के कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। सिंभावली-गढ़मुक्तेश्वर कांवड़ मार्ग का जायजा लेने पहुंची जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कावड़ यात्रा के दौरान साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाए। सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए।
कांवड़ यात्रा में शिव भक्त भगवान भोले का जलाभिषेक करते हैं। लाखों की संख्या में कांवड़िए तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में पहुंचते हैं जिन्हें जल लेकर वापस जाते समय किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए अधिकारी मार्गों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर, गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम, सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे व अन्य अधिकारी तथा पुलिस बल मौजूद रहा।
भारी डिस्काउंट पर खरीदें एसी, कूलर, पंखे, फर्नीचर आदि : 9286716214


























