हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रुपम ने गुरुवार को गांव असौड़ा का दौरा किया और एक खुले प्लाट में गंदगी व कूड़े के ढेर देखकर नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि असौड़ा में सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाए तथा समय-समय पर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जाए। उन्होंने असौड़ा को सुंदर बने पर भी बल दिया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























