डीएम ने ब्लैक स्पॉटों का किया भौतिक निरीक्षण










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिलाधिकारी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ जनपद हापुड़ के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र (ब्लैक स्पॉट) का भौतिक निरीक्षण किया और गहनता से इन स्थलों पर लगातार क्यों सड़क दुर्घटनाएं हो रही है की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने तातारपुर, बाबूगढ़, उपेडा, कुचेसर चौपला, सिंभावली बक्सर अल्लाबक्स पुर, बृजघाट आदि ब्लैकस्पॉट का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया की इन स्थलों पर सोलर कैटआई, रंबल स्ट्रिप, साइन बोर्ड, दिशा सूचक बोर्ड ब्लिंकर लाइट, रिफलेक्टर आदि इन स्थलों पर लगाया जाए। कुचेसर चोपला की सर्विस रोड को तत्काल सही किया जाए। बाबूगढ़ थाने के सामने वाले कट पर निरीक्षण में पाया गया कि यहां दुर्घटनाएं उलटी दिशा में चलने के कारण अधिक हो रही है।इस स्थल पर गलत दिशा में न चलने का बोर्ड लगाया जाए और रांग साइड चालान किया जाय। अल्लाबख्शपुर में वन विभाग और एनएचआई सामंजस्य स्थापित कर दीर्घ कालिक कार्य योजना बना कर दुर्घटना रोकने का स्थाई उपाय करें। इस निरक्षण में एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चौबे , अधीक्षण अभियंता पी डब्लू डी नरेश कुमार, पीटीओ आशुतोष उपाध्याय, एन एच ए आई से रोहित कुमार ,सतीश चौरसिया, डी एफ ओ संजय कुमार, टी आई अमित कुमार सिंह, एसएचओ बाबूगढ़, एसएचओ सिंभावली आदि उपस्थित रहे।

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457








  • Related Posts

    पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…

    Read more

    छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

    पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

    छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

    छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

    धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

    धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

    नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

    नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

    प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

    प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

    लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

    लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन
    error: Content is protected !!