
डीएम-बीएसए की टीमें स्कूलों की जांच करेः मुख्यमंत्री
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि हर जिले में वहां के जिलाधिकारी और बीएसए की अगुवाई में टीमें बनाकर स्कूलों का भौतिक निरीक्षण कराया जाए। साथ ही निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों की भौतिक स्थिति की व्यापक समीक्षा की जाए। बाद में हर जिले से विस्तृत प्रगति रिपोर्ट शासन को भेजी जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में परिषदीय विद्यालयों की स्थिति को लेकर यह जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में कोई भी विद्यालय जर्जर भवन, गंदगी अथवा बुनियादी सुविधाओं की कमी से प्रभावित नहीं होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों की भौतिक स्थिति की व्यापक और सघन समीक्षा कराई जाए। इस दौरान स्कूल भवन की मजबूती, पेयजल, शौचालय, विद्युत, फर्नीचर, दीवारों की रंगाई-पुताई, रैम्प की सुविधा और बच्चों के बैठने की व्यवस्था जैसे सभी बिंदुओं की गहन समीक्षा की जाए। खामी पर वहां त्वरित सुधार शुरू कर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























