
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह पुलिस बल व अधिकारियों के साथ क्षेत्र में उतरे जहां उन्होंने शिव भक्तों से व्यवस्थाओं आदि के बारे में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों से व्यवस्थाओं को लेकर पूछा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हापुड़ के जिलाधिकारी तथा एसपी शनिवार की रात हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर पहुंचे जहां उन्होंने हाफिजपुर क्षेत्र में शिव भक्तों से बातचीत की। इस दौरान उनके साथ हापुड़ सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा, पिलखुवा सीओ अनीता चौहान, हापुड़ सदर एसडीएम ईला प्रकाश, धौलाना एसडीएम शुभम श्रीवास्तव, हाफिजपुर थाना प्रभारी आशीष पुंडीर आदि मौजूद रहे।
गाड़ी में लगवाएं धांसू व दमदार ऑडियो सिस्टम: 7417116804






























