हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में विद्यार्थियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए हापुड़ जिले की पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ऐसे वाहन को सीज किया है जिसमें तेज आवाज में डीजे लगाकर बजाया जा रहा था। गढ़मुक्तेश्वर की पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि बोर्ड
परीक्षाओं के शुरू होते ही पुलिस लगातार ऐसे होटल संचालकों, गैस्ट हाउस संचालकों और डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जो रात 10 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजा रहे हैं। सीओ ने बताया कि पुलिस ने 10 गैस्ट हाउस संचालकों को चेतावनी भी दी कि किसी भी सूरत में रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजना चाहिए। पुलिस को चेकिंग के दौरान एक टाटा 407 मिला जिसमें डीजे लगाकर तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे थे।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन और डीजे को सीज कर दिया और गढ़मुक्तेश्वर थाने में खड़ा करा दिया। गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह का कहना है कि किसी भी सूरत में रात 10:00 बजे के बाद तेज आवाज में गाने बजने नहीं दिए जाएंगे। यदि कोई ऐसा करता है तो डीजे सीज कर दिया जाएगा।

























