22 जनवरी को हापुड़ के जैन मंदिर पर मनेगी दिवाली
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन समाज राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या की खुशी मे मन्दिर जी मे 108 दीपक प्रज्ज्वलित कर मन्दिर को रोशनी से सजाया जायेगा और दिवाली मनेगी।
आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर जैन समाज की कार्यकारिणी की शुक्रवार सुबह जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन की अध्यक्षता मे बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे निर्णय लिया गया कि 22 जनवरी अयोध्या मे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मे उस दिन प्रातःकाल अभिषेक पूजन के बाद प्रातः 9 बजे से विशेष मासिक जैन मिलन समारोह आयोजित होगा जिसमे 108 घी के दीपक प्रज्ज्वलित कर खुशी मनाई जाएगी, मन्दिर जी के बाहर झालर लगवाकर विशेष प्रकाश किया जाएगा। शंकर गंज मन्दिर की प्रतिमाओं के शुद्धिकरण के लिए करावली मे जैन मुनिराज सुधासागर जी महाराज के निर्देशन मे 18 जनवरी से 23 जनवरी तक पंचकलयाणक चल रहा है,23जनवरी को प्रतिमाओं को हापुड आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर लाया जाएगा जहाॅ से 24 जनवरी को शंकर गंज मन्दिर ले जाया जाएगा। जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन ने 22 जनवरी को प्रातःकाल आयोजित मासिक जैन मिलन मे सपरिवार उपस्थित होने का आग्रह किया। बैठक मे जैन समाज के संरक्षक इंजीनियर सतीश कुमार जैन, अध्यक्ष अनिल जैन, उपाध्यक्ष नितिन जैन एंव पुलकित जैन, महामंत्री अशोक जैन, जैन मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार, महामंत्री सुशील जैन, विकास जैन, अर्चित जैन, आर के जैन एडवोकेट, अनिल जैन क्राकरी वाले आदि उपस्थित रहे।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314






























