हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दिव्यांश कल्याण सेवा समिति के बैनर तले दिव्यांगजन हापुड़ की जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और कई मांगों को लेकर एक ज्ञापन अधिकारियों को दिया. इस दौरान दिव्यांगजनों ने ज्ञापन के जरिए ई-रिक्शा और पेंशन दिलाने की मांग की. दिव्यांगजनों का कहना है कि ब्लॉक और तहसील धौलाना के दिव्यांगों को ई रिक्शा व पेंशन की जरूरत है लेकिन विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे. दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर आवेदन व रजिस्ट्रेशन कराने में भी काफी समस्या आ रही है.
अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे दिव्यांगों ने कहा कि धौलाना में एक कैंप लगवाया जाए ताकि दिव्यांगजन ई रिक्शा, पेंशन आदि के लिए आवेदन कर सकें. 11 सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा. इस दौरान राजकुमार, महेश कुमार, आबिद, अरुण, फारुख आदि उपस्थित रहे.


























