
गंगा में डूब रहे चार साल के बच्चे को बचाया, गोताखोर को किया सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा स्नान के दौरान डूब रहे चार वर्षीय बच्चे को गोताखोर ने बचा लिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली और बच्चे के परिजनों ने गोताखोरों व नाविकों का आभार जताया। उसके बाद गोताखोर को सम्मानित भी किया गया।
मामला गुरुवार का है जब दिल्ली के शाहदरा के रहने वाले संजीव, पप्पू, मोहित व अन्य परिजनों के साथ बृजघाट गंगा स्थान के लिए पहुंचे जहां चार वर्षीय पुत्र अंश अचानक गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगा। शोर सुनकर गोताखोर रोहित ने गंगा में छलांग लगा दी और बालक को सकुशल बचा लिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इसके पश्चात गोताखोर रोहित को गंगा सभा आरती समिति ने सम्मानित भी किया गया और तालियों से उनका अभिवादन किया।
संतोष कुमार सर्राफ एंड सन लेकर आए हैं ‘अल्ट्रा लाइट वेट ज्वैलरी’ आपके बजट में: 8218841053
































