हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना के गांव कंदोला के रहने वाले मनीष कुमार पुत्र ओमपाल राणा ने पटियाला में आयोजित विश्व चैंपियनशिप क्रॉस कंट्री में 15 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। मनीष ने इस दौरान रजत पदक अपने नाम किया जिसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। इसी के साथ मनीष ने अगले वर्ष टोक्यो में एशिया गेम के अंतर्गत होने जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स की सीरीज में दौड़ प्रतियोगिता में भी जगह बनाई है। मनीष का चयन दौड़ प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है।
बताते चलें कि मनीष कुमार ने सात दिसंबर को पटियाला में आयोजित विश्व चैंपियनशिप क्रॉस कंट्री में 15 किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जहां उन्होंने 49 मिनट से भी कम समय में दौड़ को पूरा कर दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीत लिया है।
GENUINE SUPPLEMENT लेने के लिए अभी कॉल करें : 96392 79522

























