हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली के गांव राजपुर की शिक्षिका अरुणा कुमारी राजपूत को गुजरात में राष्ट्रीय गौरव शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है जिसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। रविवार को गुजरात में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान मिला है जहां टीम मंथन द्वारा गुजरात के उंझा में यह आयोजित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के चलते अरुणा कुमारी राजपूत को यह मुकाम हासिल हुआ है। साल 2021 में उन्हें राज्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*

























