हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाला जा चुका है। जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मोहल्ला बूरा वाली गली निवासी कमलेश शर्मा के पुत्र वरुण शर्मा का भी इस ऑपरेशन में महत्वपूर्ण योगदान रहा जिन्होंने प्रो कैमरे की मदद से टनल में फंसे मजदूरों की सही स्थिति को पता लगाया।
वरुण शर्मा मैकेनिकल इंजीनियर है जो कि फिलहाल लखनऊ की रोबोट कंपनी में तकनीकी एडवाइजर के रूप में कार्यरत है। अपने सीनियर के आदेश पर वरुण 27 नवंबर की सुबह 11:00 अपने साथी मिलिंद राज रोबोटिक वैज्ञानिक के साथ सिलक्यारा पहुंचे और सुरंग में खाना पहुंचाने के लिए बनाई गई पाइपलाइन के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरा फिट किया जिसके जरिए श्रमिकों की लोकेशन और सुरंग के अंदर की सही स्थिति की जानकारी दी।
रेमंड चाहिए तो द रेमंड शॉप आईए: 9149331926 || #TheRaymondshophapur






























