हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ के गंगानगर के नंगली ईशा गांव के पास बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे तेज रफ्तार जा रही ब्रेजा कार अचानक अनियंत्रित होकर तीन पलटी खाते हुए सर्विस रोड के बाहर पलट गई। इस दौरान बराबर में चल रहे बाइक सवार भी कार की चपेट में आकर घायल हो गए। दुर्घटना देख आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और लोगों ने 108 डायल कर एम्बुलेंस को बुलाया। घायलों को मवाना सीएचसी ले जाया गया।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में स्थित गांव भरना निवासी मुनेंद्र कुमार अपनी पत्नी के साथ ब्रेजा कार से मेरठ होते हुए बिजनौर जा रहे थे। मुनेंद्र कुमार यूपी पुलिस में तैनात है। जैसे ही मुनेंद्र कुमार अपनी ब्रेजा कार लेकर बुधवार को करीब डेढ़ बजे नंगली ईशा गांव के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर तीन पलटी खाते हुए हाईवे की ग्रिल तोड़कर सर्विस रोड के बाहर जा गिरी। बराबर में चल रहे बाइक सवार चालक, उनकी पत्नी व उनका पुत्र कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लोगों ने बाइक सवार घायलों को मवाना अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार बाइक सवार तीनों घायल गाजियाबाद जिले के थाना टीला मोड थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी हैं। यह तीनों हस्तिनापुर क्षेत्र के हरिपुर गांवड़ी स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के बाद ही मामले की जांच की जाएगी।
हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम सर्वे…
Read more



























