👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की लखपत सिंह की मढैया निवासी आशना चौधरी को भारतीय पुलिस सेवा में उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित हुआ है। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष मई के महीने में यूपीएससी परीक्षा के परिणाम घोषित हुए थे जिसमें आशना चौधरी ने 116 वीं रैंक हासिल की थी। आशना की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है।
पिलखुवा के लखपत सिंह की मढैया निवासी प्रोफेसर डॉक्टर अजीत चौधरी की बेटी आशना चौधरी ने जनपद हापुड़ का नाम पूरे देश में रोशन किया है। यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर 116 वीं रैंक हासिल करने वाली आशना चौधरी को आईपीएस में उत्तर प्रदेश कैडर मिला है। वह एक रोल मॉडल के रूप में उभरी हैं जिन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093






























