हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के उपाध्याय नगर निवासी फुरकान का शव पंजाब के भटिंडा में मिला है जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पंजाब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को मामले की जानकारी दी। बता दें कि मृतक फुरकान की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई है।
गढ़मुक्तेश्वर के उपाध्याय नगर निवासी जलालुद्दीन का 19 वर्षीय बेटा फुरकान पंजाब के पटियाला में एक फैक्ट्री में काम करता था जो 8 जनवरी को किसी काम से भटिंडा जा रहा था। परिजनों से उसका संपर्क टूट गया जिसके बाद परिजनों ने फुरकान की तलाश शुरू की जिसका कोई पता नहीं चला। इसी बीच पंजाब के भटिंडा में नहर किनारे एक शव पंजाब पुलिस को बरामद हुआ जिसकी जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ। शव की शिनाख्त फुरकान के रूप में हुई जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर मामले की जानकारी दी जिसके बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
AMERICAN EDUGLOBAL SCHOOL ADMISSIONS OPEN 2023-2024 CALL NOW :- 828282 7731





























