जनपद निवासी चालक की शामली में सड़क हादसे में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव धोल्लापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र आनंदपाल की शामली के काडौत के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। धर्मेंद्र 18 टायरा ट्रक लेकर पानीपत से प्लास्टिक के बोरे भरकर पटना जा रहा था लेकिन जैसे ही वह मंगलवार की देर रात करीब 2:00 बजे मेरठ-करनाल मार्ग पर पुल के पास पहुंचा तो ट्रक से चालक ने नियंत्रण खो दिया जिसके बाद ट्रक डिवाइडर को तोड़ते हुए 30 फीट गहरी नदी में जा गिरा। सड़क हादसा इतना भयानक था कि धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने जेसीबी की मदद से ट्रक को सीधा कर चालक के शव को बाहर निकाला और मृतक के परिजनों का मामले की जानकारी दी जिससे परिवार में कोहराम मच किया।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























