जनपद निवासी दीवान की गश्त के दौरान शाहजहांपुर में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली निवासी 55 वर्षीय मूलचंद, शामली में पुलिस विभाग में स्थित पुलिस लाइन में दीवान के पद पर तैनात थे जो कि चुनाव ड्यूटी में शाहजहांपुर गए हुए थे। ड्यूटी पर दीवान के सीने में दर्द उठने लगा। इसके बाद उनकी मौत हो गई। शाहजहांपुर के सदर बाजार पुलिस ने शामली पुलिस से संपर्क कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मूलचंद की ड्यूटी शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र में लगी थी। सदर बाजार क्षेत्र के मंसूरी इंटरनेशनल स्कूल में वह रुके हुए थे। शनिवार की शाम पैदल गश्त के दौरान दौरान उनके सीने में दर्द उठा। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

























