हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के आलमनगर निवासी अमित चौहान और उसकी एक साल की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मामला गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र के बहरामपुर का है जहां शुक्रवार की सुबह दोनों के शव संदिग्ध हालत में मिले.
बताया जा रहा है कि अमित चौहान पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता था. अमित की शादी 28 फरवरी 2019 को नेहा उर्फ़ शिवानी के साथ हुई थी. बताया जा रहा है कि नेहा और अमित में काफी झगड़ा होता था. अमित की माली हालत भी काफी खराब थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात भी उसकी ने नेहा से काफी तू-तू मैं-मैं हुई थी. इसके बाद नेहा अपनी बेटी को अलग कमरे में लेकर सो गई और सुबह अमित और बेटी के शव रस्सी के फंदे से लटके मिले. गाज़ियाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041






























