👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा हुड ने गंगा में दूध की धार चढ़ाई और सुख समृद्धि की कामना की. इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष भाजपा उमेश राणा भी मौजूद रहे. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रेखा ने पूजा अर्चना की और दूध की धार गंगा में चढ़ाई.
बता दें कि रेखा ने कहा कि विकास के क्षेत्र में योगी सरकार का डंका बज रहा है. प्रदेश का लगातार विकास हो रहा है.




























