हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पंचायत हापुड़ के अधिकारी पद का दुरुपयोग करते हुए निविदा आदि ऐसे समाचार पत्रों में प्रकाशित करा रही है, जो जिलास्तर व क्षेत्रीय स्तर के समाचर पत्र है और उनकी पहुंच आम पाठक तक नहीं है जिस कारण विज्ञापन प्रकाशित होने के बाद भी जिला पंचायत हापुड़ को निविदा लेने वाले ठेकेदार नहीं मिल रहे है। इसके बाद जिला पंचायत को निविदा का विज्ञापन पुनः प्रकाशित कराना पड़ रहा है। इसलिए जिला पंचायत हापु की राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
नियम के मुताबिक निविदा सम्बंधी विज्ञापन राज्य स्तरीय या राष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित होने चाहिए, परंतु जिला पंचायत हापुड़ ऐसा नहीं कर रही है। गढ़मुक्तेश्वर मेले के लिए मांगी गई निविदाओं को लेने को कोई ठेकेदार नहीं पहुंचा था और न ही हाल ही में मांगी गई 28 कार्यों के लिए भी ऐसा ही हुआ। जिला पंचायत को दोनों ही मामलों में विज्ञापन प्रकाशित कराना पड़ा है।
हापुड़: मेरठ स्वीट्स ने शुरू की FREE होम डिलीवरी: 8630009590






























