
👁 0 views Views
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक कल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पंचायत की बोर्ड बैठक शनिवार की अपराह्न में होगी। जिला पंचायत सभागार में आयोजित होने वाली बोर्ड बैठक में नए करों के निर्धारण और मनरेगा और मूल बजट को स्वीकार कराया जाएगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है।
बोर्ड बैठक अपराह्न करीब 3:00 के आसपास बताई जा रही है। उसके लिए तीनों सांसदों, तीनों विधायकों के साथ ही अन्य प्रतिनिधियों को भी सूचना दी गई है। इस बैठक में पुनरीक्षित बजट 2024-25 की पुष्टि की जानी है। वहीं 2025-26 के मूल बजट की स्वीकृति की जाएगी। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति कर व विभव कर का निर्धारण किया जाएगा।
सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867






























